फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hundreds of vehicles stuck in the jam and passer

जाम में फंसे सैकड़ों वाहन और राहगीर

Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of vehicles stuck in the jam and passer
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद । भारी वाहनों को नगर के भीतर आने से रोकने के लिए हाइटगेज लगाने के काम से हाईवे पर यातायात थम गया। फ्लाईओवर, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर लगे भयंकर जाम में फंसे लोग चिलचिलाती धूप में बिलबिला उठे।
विज्ञापन


नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बने फ्लाईओवर से भारी वाहनों को नगर के बीच आने से रोकने के लिए सेतु निगम द्वारा हाइटगेज बनाया गया था। मंगलवार सुबह सेतु निगम ने हाइटगेज को बेहतर ढंग से लगाने के लिए मार्ग के बीचोंबीच गहरा गड्ढा किया गया। जिससे फ्लाईओवर और हाईवे पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


कोटद्वार दिशा से तहसील मुख्यालय के सामने तक फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों का जमघट लग गया।  फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर और हाईवे पर भी छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अजित सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने पर लगाया। करीब एक घंटे की माथापच्ची के बाद जाम खुलने पर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed