फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hundreds of acres of crops and orchards were washed away in the Bhagirathi river

Bijnor News: भागीरथी की धार में बह गई सैकड़ों बीघा फसल और बाग

Wed, 20 Aug 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops and orchards were washed away in the Bhagirathi river
नांगलसोती-बालावाली रेलवे पुल के निकट खेतों का कटान करती गंगा नदी।स्रोत-किसान
नांगलसोती/चंदक (बिजनोर)। उत्तराखंड से निकलने के बाद नांगल सोती से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाली भागीरथी (गंगा) अपने भयानक रूप में है। बालावाली रेलवे पुल से करीब 500 मीटर पहले गंगा तेजी से भूमि कटान कर रही है। सैकड़ों बीघा खेत और रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाग के करीब 15 पेड़ भी पानी के बहाव में समा गए। रेल विभाग कटान को रोकने के लिए जुटा हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बालावाली रेलवे पुल से उत्तर दिशा की ओर पिछले कई दिनों से भूमि का कटान हो रहा है। मंगलवार को बड़े पैमाने पर मिट्टी का कटान हुआ। गंगा किनारे गंगा ग्लास फैक्टरी के मालिक कपिल दत्त शर्मा का आम का बाग है। बाग के लगभग 15 पेड़ जमीन सहित गंगा में बह गए। क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल भी गंगा की भेंट चढ़ गई। बड़े पैमाने पर नष्ट होते खेतों और फसलों से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कटान के डर से किसान अपने पेड़ खुद ही ही काटने में लगे हुए हैं। बीते दो दिन में किसानों ने करीब 30 बीघा जमीन में खड़े पेड़ों को काट लिया। कटान पुल की ओर न बढ़े, इसके लिए रेलवे द्वारा सीमेंट के पिलर जेसीबी से लगातार पानी की धार में गिराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि कटान न रुका तो हो सकती तबाही
गंगा की धार से हो रहा भूमि कटान यदि नहीं रुका तो तबाही मच सकती है। बालावाली से पहले गंगा करीब 500 मीटर तक पूर्व दिशा में भूमि कटान कर चुकी है। बालावाली रेलवे स्टेशन और ग्लास फैक्टरी की सीध में गंगा की धार आ चुकी है। रेलवे के पुल की ओर गंगा की धार बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए विभाग पूरे जतन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed