{"_id":"65bd234319a12d25cd0f8906","slug":"humans-should-not-become-mere-money-making-machines-muzammil-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-118495-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान केवल पैसे कमाने की मशीन न बनें : मुजम्मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसान केवल पैसे कमाने की मशीन न बनें : मुजम्मिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी ने जुमे की नमाज से पहले तकरीर की। कहा कि आज इंसान को सिर्फ पैसा कमाने और अच्छा घर बनाने की धुन लगी है। कमाई के चक्कर में वह रब और उसकी इबादत को भूल गया है।
मुफ्ती ने कहा कि नबी के जमाने में उनके सहाबा और अनुयायी धन कमाने की जगह नेक कार्य कर अपना ईमान बनाने और जन्नत हासिल करने की फिक्र में लगे रहते थे। उनके मकान कच्चे थे, लेकिन उनका ईमान मजबूत था। आज लोगों के पास शानदार मकान और आलीशान बिल्डिंगें हैं, पर ईमान में बड़ी कमजोरी है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से पांच वक्त की नमाज पढ़ने, अच्छे कार्य करने तथा बुराई व बुरी बातों से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इंसान को चाहिए कि वह अपने पड़ोसी को किसी भी तरह से पीड़ा न पहुंचाए, बल्कि उसका हर प्रकार से ध्यान रखे, चाहे पड़ोस में रहने वाले शख्स का संबंध किसी भी धर्म और जाति से हो।