{"_id":"577ea3304f1c1b6f0c7fc289","slug":"humans-do-not-hate-the-message-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानों से नफरत नहीं करने का पैगाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानों से नफरत नहीं करने का पैगाम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर काजी को मुबारकबाद देते डीएम,एसपी व विधायक रुचिवीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर/अफजलगढ़। धामपुर में ईदगाह पर ईद की नमाज अदा हुई। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर ने मुसलिमों को ईद की नमाज अदा कराई। भाईचारे को बढ़ावा देने, देश व राष्ट्र में अमन-चैन रखने एवं खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से दुआएं की।
नगीना मार्ग स्थित ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुसलिमों ने नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा होने के बाद ईदगाह के बाहर लगे सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के शिविरों में मौजूद लोगों विधायक मोहम्मद गाजी, प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, कांग्रेस नेता व एसबीडी कालेज के प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, दीपेंद्र चौहान, सरदार हरपाल चावला, नसीम राणा ने नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण वहां पर भरे पानी से मुसलिमों को नमाज अदा करने में दिक्कत आई।
कासमपुरगढ़ी में ईद उल फितर यहां हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। ईद की नमाज बड़ी ईदगाह में मुफ्ती महमूदुलहसन अंसारी ने, अफगानान वाली ईदगाह में मुफ्ती हसीनुद्दीन ने मानियावाला मे मौलाना नईम अहमद ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
अफजलगढ़ में ईदगाह पर अशफाक कासमी ने नमाज अदा कराई। चौहड़वाला में कारी सलीम, रेहड़ की ईदगाह में शानेआलम, सीरवासुचंद में महमुदुलहसन अंसारी, कासमपुरगढ़ी में हसीनुददीन, मनोहरवाली में रियाज, सुआवाला में हाजी नसीम, मुहम्मदपुर राजोरी में इमाम कारी फुरकान ने हजारों मुसलमानों को ईद की नमाज अदा कराई। नहटौर । नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । कदीमी और मरकजी ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर देश में शांति और अमनो अमन की दुआ कराई। क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार, सपा नेता मुन्नालाल प्रेमी ने ईदगाह पर पहुंचकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। पालिका चेयरमैन रशीद अहमद छिददू की ओर से नमाजियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। नमाजियों की भीड़ नहटौर-धामपुर मार्ग पर एजेंसी चौराहा और मोहल्ला जोशीयान तक रही। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
नूरपुर में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर शहर इमाम मौलाना मोहम्मद अली की ईद की नमाज अदा कराई। हजारों लोगों ने ईदगाह पर नमाज अदा कर मुल्क में अमन की दुआ की। ईदगाह पर जगह कम होने के कारण लोगों ने मुरादाबाद मार्ग पर नमाज पढ़ी। इसके अलावा शहर की सैय्यदों वाली मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, रब्बानी मस्जिद में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम सिंह कठेरिया पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। नमाज के दौरान बिजनौर एवं नहटौर मार्ग पर ट्रैफिक रोके रखा गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर दुआ मांगी। उधर, राजा का ताजपुर में ईदगाह पर शहर इमाम नसीम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई।
चांदपुर में बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में ईद की नमाज ईदगाह पर मुफ्ती मोहम्मद आमिर ने और जामा मस्जिद पर मुफ्ती शमशुज्जमा ने अदा कराई। मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर विश्व, देश व समाज की खुशहाली की दुआ की। ईदगाह पर नमाजियों की सुविधा के लिए नगरपालिका परिषद, सपा नेता आमिर, फ्रेंडस क्लब और सामाजिक संगठनों ने शिविर का आयोजन किया। ईद के त्यौहार पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रही। ईदगाह पर एसडीएम राकेश कुमार यादव, सीओ अजय कुमार, कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह सहित पुलिस मौजूद रही। मोहल्ला पतियापाड़ा, जामा मस्जिद, इमामबाड़ा आदि में मेले जैसा माहौल रहा। उधर, प्रेरणा परिवार की ओर से ईद-उल-फितर पर नगर में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए ढाली बाजार पर ईदगाह से नमाज अदा कर लौटने समय स्वागत किया गया ।