फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   HT remains obstacle power from line

एचटी विद्युुत लाइन बनी बाधा

Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 25 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
HT remains obstacle power from line
भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए बंद किया गया फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सेंट मेरीज फ्लाईओवर निर्माण पूरा होने के एक माह बाद भी फ्लाईओवर से भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

सेतु निगम ने सेंट मेरीज फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मई के अंत में पूरा कर दिया था। फ्लाईओवर के ऊपर काफी नजदीक उत्तराखंड चीला की उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसके कारण फ्लाईओवर से ब्रिज कार्पोरेशन ने भारी वाहनों का संचालन अभी तक शुरू नहीं कराया है। फ्लाईओवर को फिलहाल ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों के लिए ही खोला गया है।  ब्रिज कार्पोरेशन के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन को उच्च क्षमता की चीला विद्युत लाइन हटाने के लिए लगभग एक वर्ष पूर्व धनराशि दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन द्वारा विद्युत लाइन हटाने के टेंडर प्रक्रिया पुन: शुरू की गई है। चार जुलाई को टेंडर खुलने के बाद विद्युत लाइन हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
नजीबाबाद में ग्राम सभाचंदपुर भरैका मार्ग को दूधली-मेमन मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग काफी समय से बदहाल है। यह मार्ग न तो पक्का हो सका है और न ही बदहाल मार्ग की मरम्मत की किसी ने सुध ली। क्षेत्रीय ग्रामवासियों मो.काशिफ, राजकुमार कश्यप, भोलाराम, धर्मवीर, शिवदत्त, अमित कश्यप आदि का कहना है कि मार्ग को पक्का बनवाने की कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उधर, भरैका-खानपुर मार्ग पर स्थित पुलिया बीते एक वर्ष से क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मार्ग से गुजरने वालों के साथ पुलिया क्षेत्र में हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामवासियों धीर सिंह, मूला सिंह, ज्ञानचंद, कासिम अली, राकेश, विदेशपाल ने बताया कि मार्ग से दुपहिया, चार पहिया वाहन गुजरने के साथ रोजाना कई ग्रामवासियों का आवागमन रहता है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed