फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How to quench your thirst, here only those who drink are thirsty...

Bijnor News: कैसे बुझे प्यास, यहां तो प्याऊ ही प्यासे...

Mon, 17 Jun 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
How to quench your thirst, here only those who drink are thirsty...
नगीना। नगीना नगर पालिका में गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल मिल सके, इसके लिए जगह-जगह वॉटर कूलर लगवाए गए थे। पर यहां पर आम लोगों की प्यास तो कैसे बुझेगी, जब यहां पर प्याऊ ही प्यासे हैं।
विज्ञापन

जी हां नगर के अलग-अलग स्थानों पर लगे वाटर कूलर की बदहाली को देखकर ऐसा लगता है, जैसे इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई वर्ष पूर्व नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर लगाए गए थे। समय के साथ पालिका प्रशासन ने इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया तो इनमें से काफी कबाड़ की स्थिति में पहुंच गए। जो चल भी रहे हैं तो किसी में टोटी गायब है, तो किसी से गर्म पानी निकल रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा अभी हाल ही में छह प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए गए थे, लेकिन उनसे भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे राहगीरों को मायूस होकर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


(केस नंबर एक)
नगर के सबसे व्यस्ततम चौराहे में से एक गांधी मूर्ति तिराहे पर पालिका द्वारा अभी हाल ही में नए वाटर कूलर को लगाया गया था, लेकिन इससे भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




(केस नंबर दो)
पालिका प्रशासन द्वारा कुछ समय पूर्व रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बदहाल पड़े वाटर कूलर को हटाकर नया वाटर कूलर स्थापित कराया गया था, लेकिन उसमें से ठंडे पानी की तो बात छोड़िए वह गर्म पानी भी नहीं आ रहा है। हालत यह है कि बसों से उतरने वाले यात्री शोपीस बने वाटर कूलर को देखकर मायूस होते हैं।



(केस नंबर तीन)
पालिका प्रशासन द्वारा कोतवाली मार्ग पर स्थित मंडी समिति द्वार पर एक वाटर कूलर लगाया गया था। इसमें दोनों टोटिया काफी समय से गायब हैं। जबकि समिति के अंदर लगाया गया नया वाटर कूलर भी अभी से शोपीस बन गया है।


(केस नंबर चार)
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वाटर कूलर काफी लंबे समय से ठंडे की बजाय गर्म पानी दे रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीने से वंचित होना पड़ रहा है।



(केस नंबर पांच)
पालिका प्रशासन के लिए चिराग तले अंधेरा वाली कहावत भी चरितार्थ हो रही है। पालिका कार्यालय में लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है, जो पूरे सिस्टम की हंसी उड़ा रहा है।



(क्या कहते हैं आम लोग)
गांधी मूर्ति के पास लस्सी का ठेला लगाने वाले नफीस अहमद का कहना है कि नया वाटर कूलर पानी नहीं दे रहा है। इससे लोगों को दिक्कत आ रही है।
---------
वर्जन
रोडवेज बस स्टैंड के सामने ठेला लगाने वाले मोहम्मद अमान का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड के बाहर लगा नया वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है।



फल सब्जी मंडी में काम करने वाले मोहम्मद शाहिद व बंटी का कहना है कि हजारों की संख्या में लोगों का फल सब्जी मंडी में रोजाना आवागमन रहता है। लेकिन यहां के दोनों वाटर कूलर खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।






(क्या कहते हैं पालिका के जिम्मेदार)
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप सक्सेना का कहना है कि 15वें वित्त आयोग योजना में नगर में छह नए वाटर कूलर लगाए गए हैं, अगर वह भी ठंडा पानी नहीं दे रहे हैं तो वह इसे जल्दी दिखवाएंगे। उनका कहना है कि पुराने लगे वाटर कूलर को भी ठीक कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed