{"_id":"6764641242266fdc8b0dc907","slug":"how-should-development-happen-survey-could-not-move-even-two-steps-in-13-years-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-138655-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कैसे हो विकास... 13 साल में दो कदम भी नहीं बढ़ सका सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कैसे हो विकास... 13 साल में दो कदम भी नहीं बढ़ सका सर्वे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी बिजनौर। एक ओर अधिकारी शहर भर में नोटिस जारी कर रहे हैं और अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण मास्टर प्लान पर किसी का ध्यान नहीं है। कमाल यह है कि 13 साल पहले ही मास्टर प्लान की मियाद पूरी हो गई, लेकिन आज तक सर्वे के मामले में कार्रवाई दो कदम भी नहीं बढ़ पाई।
बिजनौर शहर के विनियमित क्षेत्र के मास्टर प्लान की वैधता वर्ष 2011 तक ही थी। इसके बाद नया मास्टर प्लान बनना था, जो आज तक नहीं बन सका। चार साल पहले सर्वे का सिलसिला शुरू तो हुआ, लेकिन यह प्रक्रिया सिर्फ फाइलों तक ही सिमटकर रह गई। ऐसे में शहर का बढ़ता विस्तार अनियोजित तरीके से ही आगे बढ़ रहा है।
कमाल यह है कि एक ओर बिजनौर विकास प्राधिकरण की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर मास्टर प्लान तक तैयार नहीं हुआ है।
n नगीना में मास्टर प्लान लागू ही नहीं : विनियमित क्षेत्र के कर्मचारियों का कहना है कि अभी नगीना में मास्टर प्लान लागू नहीं है। 2003 में इसके लिए सर्वे हुआ था, लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ सकी थी। 2023 में फिर सर्वे होने की संभावना है। अभी फिलहाल बिना मास्टर प्लान के ही नक्शे पास हो रहे हैं।
विज्ञापन
n धामपुर में भी नया मास्टर प्लान नहीं बना : विनियमित क्षेत्र में मास्टर प्लान 2006 में लागू हुआ था, जो 2021 तक के लिए लागू किया गया था। हालांकि इसकी अवधि खत्म हो गई है। फिर वर्तमान में इसी प्लान से सामान्य तौर पर काम किया जा रहा है। नए मास्टर प्लान सर्वे होना प्रस्तावित है।
n नजीबाबाद में भी आज तक नहीं बना मास्टर प्लान : विनियमित क्षेत्र नजीबाबाद में मास्टर प्लान लागू नहीं है। करीब ढ़ाई दशक पूर्व विनियमित क्षेत्र का कार्यकाल शुरू हुआ था। काफी समय पहले मास्टर प्लान के लिए सर्वे अवश्य हुआ था, लेकिन मास्टर प्लान की प्रक्रिया शासन स्तर पर किस स्तर पर है। किसी को जानकारी नहीं है।