फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Housing scheme could not reach Pukhraj's hut

Bijnor News: पुखराज की झोंपड़ी तक नहीं पहुंच सकी आवास योजना

Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Housing scheme could not reach Pukhraj's hut
नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरील पदार्थ निगलने वाले पुखराज का झोपड़ीनुमा घर। संवाद
बिजनौर। कर्ज में डूबा पुखराज का परिवार आर्थिक तंगी ही नहीं बल्कि तमाम परेशानियों को झेलता रहा।
विज्ञापन

एक पक्की छत भी मयस्सर नहीं हो सकी। पुखराज की झोंपड़ी तक सरकारी की ओर से चलने वाली आवास योजना भी नहीं पहुंची। तिरपाल की झोंपड़ी में रहने वाले पुखराज के परिवार को हर साल की बरसात डराती थी। खैर, अब परिवार में उसका बेटा ही बचा है। पुखराज, उसकी पत्नी और दो बेटियों ने जहर निगला तो पुलिस और प्रशासनिक अफसर उसके घर जांच के लिए पहुंचे। घर के नाम पर झोपड़ी देख हर कोई उसकी गरीबी देखकर भावुक हो गया। झोंपड़ी में खाली पड़े डिब्बे यह गवाही दे रहे थे कि इस परिवार के पास राशन भी ज्यादा दिनों का नहीं था।
हालांकि सरकारी सस्ते गल्ले का राशन इस परिवार को हर महीने मिलता है। इसके अलावा सबसे ताज्जुब की बात यह रही कि गांव में गरीबों के लिए आवास योजना संचालित होती है, मगर उसे आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया। प्रधान से बात की गई बताया कि पिछले वाली लिस्ट में उसका नाम नहीं था। अबकी बार मकान बनवाने के लिए आवास योजना में उसका नाम शामिल किया गया था।
विज्ञापन

बेटी की शादी को लेकर भी चिंता में था परिवार
बिजनौर। पुखराज अपनी बड़ी बेटी पूनम की शादी चार साल पहले कर्ज लेकर कर चुका था। अब दूसरी बेटी अनीता उर्फ नीतू की शादी होनी थी। शादी के लिए परिवार में चर्चाएं चल भी रही थी। मगर परिवार पुराने कर्ज और अब बेटी की शादी के लिए रुपयों के इंतजाम को लेकर भी परेशान था। अनीता की शादी के लिए अभी रिश्ता तो कहीं तय नहीं हुआ था। मगर परिवार को उसकी शादी की चिंता सता रही थी। संवाद

नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरील पदार्थ निगलने वाले पुखराज का झोपड़ीनुमा घर। संवाद

नूरपुर क्षेत्र के गांव टंडेरा में जहरील पदार्थ निगलने वाले पुखराज का झोपड़ीनुमा घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed