फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Houses in danger of erosion of Nakta river, panic

Bijnor News: नकटा नदी के कटान की जद में आए मकान, दहशत

Wed, 12 Jul 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Houses in danger of erosion of Nakta river, panic
बढ़ापुर के मोहल्ला भजड़ावाला में कटान करती नकटा नदी।
फोटो...
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला भजड़ावाला इस समय नकटा नदी के मुहाने पर है। नकटा नदी का पानी निरंतर भूकटाव करते हुए मोहल्ले के भीतर तक पहुंच गया है। मोहल्ले के चार खाली प्लाट व एक झोपड़ी नदी के पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गए और एक मकान भी ढहना शुरू हो गया है।

बढ़ापुर कस्बा तीन ओर से नदियों से घिरा है। नदियों का जलस्तर बढ़ना पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली वर्षा पर निर्भर है। कई दिन से क्षेत्र व पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के चलते यह नदिया उफान पर है। कस्बे के पश्चिम दिशा में बहने वाली नकटा नदी ने तो जल स्तर बढ़ने पर नदी के समीप के मोहल्ला भजड़ावाला में भूकटाव कर मोहल्लावासियों की नींद उड़ा रखी है। मोहल्ले के लोग नकटा नदी के भूकटाव व घर में पानी घुसने के डर से रतजगा कर रहे है। नकटा नदी के पानी के तेज बहाव और भूकटाव के चलते मोहल्ले के मोहम्मद यासीन, अजीम, अकलीम व नूर मोहम्मद के खाली प्लाट नदी में समा गए। मोहल्ला निवासी अमानत की झोपड़ी भी नकटा नदी के पानी के तेज बहाव में बह गई। मोहल्ले के नफीस का मकान भी ढहना शुरू हो गया है। पानी के आक्रामक रुख को देखकर नफीस ने भी अपना मकान आज ही खाली किया था। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने नकटा नदी के बढ़ते जलस्तर और भूकटाव के दृष्टिगत मोहल्ले के इमरान, मेराजुद्दीन, शकील व अतीक अहमद के प्रभावित मकानों को खाली कराकर उनमें रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह, कानूनगों नेतराम सिंह, लेखपाल अरुण कुमार, सचिन कुमार व विपुल शर्मा आदि स्थिति पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed