फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House litter falls, four children injured

मकान का लिंटर गिरा, चार बच्चे घायल

Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
House litter falls, four children injured
शेरकोट के गांव धुराड़ा में पुलिस बल के साथ बचाव कार्य करते एसओ संजय कुमार पांचाल - फोटो : DHAMPUR
मकान का लिंटर गिरा, चार बच्चे घायल
विज्ञापन

शेरकोट। धुराड़ा में एक व्यक्ति के मकान का लिंटर मंगलवार को दिन में अचानक भरभरा कर गिर गया। लिंटर के नीचे दबने से चार बच्चे घायल हो गए। चारों को मलबे के नीचे से निकाल कर उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गांव के सुशील कुमार पुत्र मक्खन का यह मकान साल 2013-14 में बनाया गया था।

मंगलवार को जैसे ही दिन में मकान का लिंटर गिरने की सूचना मिली तो एसओ संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने गांव में ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर दबे बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला। मलबे में दबने से सुशील कुमार की 12 साल की पुत्री दिव्यांशी, विशंबर सिंह की आठ साल की पुत्री दीक्षा, राजपाल सिंह की 12 साल की पुत्री मीनाक्षी व पीतांबर की पांच साल की पुत्री निशा घायल हुई है। बताया कि जब हादसा हुआ उस समय घर के लोग बाहर काम कर रहे थे। लोगों की मदद से पुलिस ने बच्चों को किसी तरह से निकाल कर बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। डाक्टरों ने सभी की हालत को खतरे से बाहर बताया है।

शेरकोट के गांव धराड़ा में गिरे लिंटर के नीचे दबने से घायल बालिका।

शेरकोट के गांव धराड़ा में गिरे लिंटर के नीचे दबने से घायल बालिका।- फोटो : DHAMPUR

शेरकोट के गांव धराड़ा में गिरे लिंटर के नीचे दबने से घायल बालक।

शेरकोट के गांव धराड़ा में गिरे लिंटर के नीचे दबने से घायल बालक।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed