फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   hotel mein chhapa

पुलिस ने होटल में छापा मारा

Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने मंगलवार  को चक्कर रोड पर स्थित एक होटल पर छापा मारकर तीन युवक और युवतियों को अश्लील हरकतें करते पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में होटल के दो मैनेजरों को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी असित श्रीवास्तव और शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम की अगुवाई में  शहर कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने चक्कर रोड पर अरशद जैदी के यूनिक होटल में छापा मारकर नगीना थाने के गांव हैजरपुर निवासी ललित, शहर कोतवाली के  गांव गजरौला शिव निवासी शिवम आैर गांव रामपुर बकली निवासी राहुल को तीन युवतियों के साथ पकड़ लिया। तीनों युवक-युवती होटल के  अलग-अलग कमरों में  ठहरे हुए थे। पुलिस के मुुताबिक एक युवती बिजनौर के एक कालेज में बीए की छात्रा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के दो मैनेजर  मोहल्ला नई बस्ती निवासी साकिब व बिहार के बेगूसराय निवासी  हुसैन अहमद को भी दबोचा है। पूछताछ में  तीनों युवक, युवतियों ने पुलिस को बतायां कि उनकी  आपस में दोस्ती हैं। दोस्ती में ही वे होटल में  आए थे। सीओ सिटी ने पकडे़ गए सभी युवक व युवती व होटल के दो कर्मचारी  के  खिलाफ  शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  सीओ सिटी के मुताबिक बुधवार को एडीएम के यहां देखा जाएगा कि होटल का रजिस्ट्रेेशन किसने नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल का लाइसेंस निरस्त कराकर होटल के संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि  होटल के रजिस्ट्रर में एक युुवक व युवती की एंट्री थी। बाकी दो युवक युवती की कोई एंट्री रजिस्टर में नहीं थी। होटल का स्वामी बसपा से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed