फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hospital worker dies of heart attack while playing cricket

Bijnor News: क्रिकेट खेलते वक्त अस्पताल कर्मी की हार्टअटैक से मौत

Sun, 10 Mar 2024 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hospital worker dies of heart attack while playing cricket
- मैच के दौरान रनिंग करते वक्त अचानक गिरा था कर्मी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। क्रिकेट खेलते वक्त निजी अस्पताल के कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह मैच के दौरान रनिंग करते वक्त अचानक गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान फिर से अटैक आया और उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


रविवार को विवेक कॉलेज के मैदान में कुछ युवक मैच खेल रहे थे। एक टीम में निजी अस्पताल में क्लर्क का काम करने वाला सोतीयन्न निवासी 40 वर्षीय मोनू उर्फ गौरव शर्मा भी शामिल था। रनिंग करते हुए अचानक मोनू मैदान में ही गिर पड़ा। साथी खिलाड़ी उसे उठाकर विवेक अस्पताल में ले गए। जांच करने पर पता लगा कि हार्टअटैक आया है। अटैक का एक और झटका लगा, जिससे मोनू की मौत हो गई। इससे उसके साथियों में ही नहीं, बल्कि परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed