{"_id":"619be118c5488861ae7ace53","slug":"hospital-ready-waiting-to-start-dhampur-news-mrt56592897","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल तैयार, शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल तैयार, शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन
अस्पताल तैयार, शुरू होने का इंतजार
धामपुर। लोगों ने सरकार से नगीना मार्ग स्थित सौ बेड के अस्पताल, सीएचसी में लाखों की लागत से बने ट्रामा सेंटर व तैयार भवनों में स्कूल, कालेजों को विधान सभा चुनाव से पहले चलाने की मांग की है। बताया गया कि सरकार की ओर से कई साल अस्पताल का भवन बन चुका है। ऑक्सीजन प्लांट की भी स्थापना करा दी है।
क्षेत्र के गांव चकशहजानी, उमरपुर, सरकड़ा, जैतरा, बमनौली, ढक्का कर्मचंद, बसेड़ा कुंवर, पीपसलाना, पुराना धामपुर, गजरौला, कौड़ीपुरा के ग्रामीणों दिनेश कुमार, गौरव कुमार, करतार सिंह, विमल सिंह, भूदेव सिंह, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि का कहना है कि सुविधाओं का टोटा होने से लोग परेशान हैं। सीएचसी में लाखों की लागत से ट्रामा सेंटर भवन का निर्माण कराया गया था। नगीना मार्ग पर गांव चकशहजानी में सौ बेड का अत्याधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण कराया।
धामपुर में पुुरानी तहसील परिसर में राजकीय बालिका इंटर कालेज भवन, गांव मुकुरपुरी में पॉलीटेक्निक और चार गांवों में इंटर कालेजों के भवनों का निर्माण किया गया था। लेकिन सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इनमें से अभी तक किसी भी एक संस्था को चालू नहीं किया जा सका है। सभी स्कूल, कालेजों और अस्पतालों के भवन सफेद हाथी की तरह से खड़े है। लोगों की मांग पर सौ बेड के अस्पताल भवन परिसर में एक ऑक्सीजन प्लांट की भी दो माह पहले स्थापना करा दी गई है। पर यह प्लांट भी तभी चल सकेगा जब अस्पताल चालू होगा।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर भी सरकार की ओर से आज तक नहीं चल सका है। जबकि इस ट्रामा सेंटर के चालू होने से सड़क हादसों में गंभीर लोगों का यहां पर बेहतर उपचार होता। लोगों ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से विधान सभा चुनाव शुरू होने से पहले इन सभी अस्पतालों, स्कूल कालेजों को चालू कराने की मांग की है।
मामला शासन स्तर पर लंबित है : एसीएमओ
एसीएमओ एसके निगम का कहना है कि शासन स्तर पर फाइल चल रही है। विभागीय स्तर पर पूरा प्रयास किया जा रहा है कि धामपुर में ट्रामा सेंटर और सौ बेड का अस्पताल जल्द चालू हो। शासन स्तर से क्यों देरी हो रही है। वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते । डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि फाइल शासन में है।