फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   honor to hockey player in bijnor

खिलाड़ियों के नाम से जाने जाएंगे मार्ग

Tue, 01 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में हॉकी को सम्मान दिलाने के लिए खेल संघ ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। हॉकी में अपने खेल से पूरी दुनिया में देश और बिजनौर का नाम रोशन करने वाले झम्मन लाल शर्मा और रजिया जैदी को सम्मानित करने के लिए बिजनौर में इनके नाम पर दो सड़कों का नामकरण होगा। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों की मांग पर नगर पालिका बोर्ड की अगली बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन


बंटवारे के समय पाकिस्तान से बिजनौर में आकर बसे झम्मनलाल शर्मा ने बिजनौर तहसील में नौकरी करते हुए हॉकी खेलनी शुरू की थी। रुड़की में आयोजित एक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के कारण तब सलेक्टर आरएस जेंटल ने उनका चयन सन 1956  में भारतीय टीम में किया।
विज्ञापन


1960 में रोम में हुए ओलंपिक में उन्होंने भाग लिया। वे इंडिया टीम के कोच भी रहे और अंत में यूपी के खेल विभाग के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए। 1975 में उनके कोच रहते भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप जीता। उनको पद्मश्री और लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रजिया जैदी भी भारतीय महिला हॉकी की पहचान रहीं। सन 1982 में हुए एशियाड में उनकी कप्तानी में खेलते हुए टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। रजिया जैदी छह साल तक भारतीय टीम की कप्तान भी रहीं। गोल कीपर के रूप में उन्होंने विरोधी टीम को गोल करने के लिए तरसाए रखा। बीते सप्ताह खेल दिवस पर रजिया जैदी को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रिटायर्ड प्राचार्य वीके त्यागी व खालिद असरार के मुताबिक नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में दर्शकों के लिए बने स्टैंड का नाम झम्मनलाल शर्मा के नाम पर करने का प्रस्ताव भी खेल विभाग को भिजवाया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया।


उनको सम्मानित करना बिजनौर को सम्मानित करने जैसा है। झम्मनलाल शर्मा के बेटे दीपक शर्मा के मुताबिक उनके पिता ने पूरी जिंदगी हॉकी से प्यार किया। लखनऊ नगर निगम ने भी गोमतीनगर में उनके नाम पर एक चौराहे का नामकरण करने की घोषणा की है।

चेयरमैन फरीद अहमद के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। बोर्ड की आगामी बैठक में दोनों के नाम पर सड़क रखने का प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed