{"_id":"6abbc149f925bd33be05c915","slug":"honey-trap-two-arrested-including-aspa-leader-ravita-gautam-for-filing-false-cases-14-have-been-jailed-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने में आसपा नेता रविता गौतम समेत दो गिरफ्तार, अब तक 14 जा चुके जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराने में आसपा नेता रविता गौतम समेत दो गिरफ्तार, अब तक 14 जा चुके जेल
Tue, 29 Sep 2026 07:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:17 PM IST
सार
Bijnor News: नोएडा में काम करने वाले इंजीनियर संजीव को हनीट्रैप में फंसाकर रविता गौतम ने वसूली की और झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। इस काम में बब्बू लंगड़ा गैंग भी शामिल रहा। गैंग के खिलाफ जिलेभर में अब तक 18 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर वसूली करने वाली गैंग में शामिल आजाद समाज पार्टी की नेता रविता गौतम समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग के खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। अब तक आठ महिलाओं समेत 14 आरोपियों को जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी गांव खेड़की टप्पा और यूट्यूबर नौशाद निवासी बख्शीवाला को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ 12 सितंबर को संजीव कुमार निवासी बेगराजपुर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि रविता गौतम ने साल 2024 में उसके (संजीव) खिलाफ थाना हल्दौर में मारपीट आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें समझौता करने के नाम पर 10 लाख की डिमांड की गई। पुलिस ने आरोप झूठे पाए जाने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।
इसके बाद जुल्फकार उर्फ बब्बू लंगड़ा गैंग के साथ मिलकर उसके खिलाफ अन्य युवतियों से अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज कराए गए थे। जिनकी प्राथमिकी में फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद अदालत में परिवाद दायर कर दिया गया। बता दें कि बब्बू लंगड़ा गैंग का सरगना है। बब्बू लंगड़ा और आठ महिलाओं समेत 14 आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
जिला पंचायत चुनाव में की थी आर्थिक मदद
साल 2021 में रविता गौतम ने नहटौर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। रविता को जीत नहीं मिली और तीसरे नंबर पर रही थी। बेगराजपुर निवासी संजीव ने बताया कि जिला पंचायत के चुनाव में खर्च करने के लिए उसने रविता गौतम को पांच लाख रुपये दिए थे। चुनाव के बाद पैसे वापस मांगे तो शादी का झांसा दिया। बाद में रविता से विवाद हो गया। जिसके बाद रविता गौतम ने संजीव के खिलाफ पांच झूठे मामले दर्ज कराए। साथ ही कुछ रकम भी वसूली गई।
पेश से इंजीनियर संजीव नोएडा में नौकरी करते हैं। उधर रविता गौतम अब विधान सभा चुनाव नहटौर सीट से लड़ने की तैयारी कर रही थी। आजाद समाज पार्टी से टिकट के लिए भी आवेदन किया था। मगर चुनाव से पहले ही कारनामों का खुलासा हो गया।