फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Home Guard Dies During Kanwar Yatra Duty in Bijnors Sherkot Area

Bijnor: कांवड़ ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौके पर ही मौत

Sat, 02 Aug 2025 01:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Aug 2025 01:01 PM IST
सार

बिजनौर के शेरकोट में कांवड़ ड्यूटी के दौरान होमगार्ड मदनपाल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Home Guard Dies During Kanwar Yatra Duty in Bijnors Sherkot Area
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के शेरकोट में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड मदनपाल सिंह(50) की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना शेरकोट क्षेत्र में हाईवे पर राजपूताना रिसोर्ट के सामने बने अस्थायी पुलिस शिविर पर हुई, जहां वे तैनात थे।

विज्ञापन


बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचानक मदनपाल सिंह के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और 108 एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मदनपाल सिंह मूल रूप से ग्राम मकसूदाबाद, थाना अफजलगढ़ के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रशासन ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed