फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi's hue and cry continues in Dhampur Nagar, lots of gulal

Bijnor News: धामपुर - नगर में होली का हुड़दंग जारी, खूब उड़ा गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
Holi's hue and cry continues in Dhampur Nagar, lots of gulal
- मुख्य मार्ग पर दोपहर दो बजे तक रहा हुरियारों का कब्जा, वाहन चालकों को किया सराबोर
विज्ञापन

फोटो दो
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नगर में मंगलवार को छठवें दिन भी होली का हुड़दंग जारी रहा। युवकों ने मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कई स्थानों पर दोपहर दो बजे तक अपना कब्जा जमाए रखा। जो भी वाहन जा रहा था, युवक उस वाहन के आगे आकर उसे रोक लिया और रंग से सराबोर किया।

सैनी की धर्मशाला के पास तो युवकों का भारी जमावड़ा रहा। यहां युवकों ने ड्रमों में रंग घोल कर भर रखा था और लंबी पिचकारियों ने लोगों को सराबोर कर रहे थे। गांव नौरंगाबाद में भी युवकों का ऐसा ही हुड़दंग रहा। भगत सिंह चौक पर कई दर्जन युवक रंग बरसाते रहे। शीला टाकिज पर दो सिपाही बाइक से जा रहे थे तो युवकों ने उनकी बाइक के आगे आकर उन्हें रोक लिया। बाद में सिपाहियों के विरोध करने के बाद भी दोनों को रंग डाला। बुधवार को आदर्श होली हवन समिति की ओर से नगर में पहले सूखे और बाद में गीले रंग का जुलूस निकलेगा। कार्यकर्ताओं की ओर से जुलूस की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed