फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holiness Pragya Purana defeats the agony

व्यथा को हरती है पावन प्रज्ञा पुराण

Sun, 11 Oct 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Holiness Pragya Purana defeats the agony
नजीबाबाद में पावन प्रज्ञा पुराण कथा में भाग लेते गायत्री सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
व्यथा को हरती है पावन प्रज्ञा पुराण
विज्ञापन

नजीबाबाद। पावन प्रज्ञा पुराण कथा के साथ गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शांतिकुंज के जयनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि पावन प्रज्ञा पुराण कथा व्यक्ति की व्यथा को हरती है। उन्होंने कहा कि वेदों, उपनिषदों के दिव्य ज्ञान से परिपूर्ण पावन प्रज्ञा पुराण कथा 18 पुराणों का सार है। उन्होंने कहा कि पुराण में गृहस्थाश्रम को सर्वश्रेष्ठ आश्रम बताया गया है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कपिल व्यास, गौतम अंगिरा, रजत पाल और माधव तनेजा ने गायत्री संस्कारों को व्यवहार में लाने की कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान योग, यज्ञदीप, षोडश संस्कार और वाद्य यंत्रों के संचालन का गायत्री सदस्यों को अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी रामअवतार सिंह, कैलाशचंद्र सिंघल, बालकिशन सिंघल, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, मधुबाला गुप्ता, कामेश, सरला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed