फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holika Dahan will be held at 72 places, nine sensitive

Bijnor News: 72 स्थानों पर होगा होलिका दहन, नौ संवेदनशील

Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 72 places, nine sensitive
अफजलगढ़। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में नौ संवेदनशील सहित 72 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पुलिस की ओर से इन स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस मित्र तैनात किए गए हैं। सीओ आलोक सिंह व थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी सहित एक पुलिस मित्र की तैनाती की गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। नगर में मोहल्ला किला स्थित मुख्य बाजार चौक, मोहल्ला चिरंजीलाल, मोहल्ला मंझोली, मोहल्ला बेगम सराय, नई बस्ती बेगम सराय, शिक्षक काॅलोनी तथा मोहल्ला स्थित बड़ा शिव मंदिर में होलिका दहन किया जाएगा। मोहल्ला बेगम सराय निकट धर्मशाला, ग्राम सीरवासुचंद शकील प्रधान के घर के पास मंसूर सीरवासुचंद, मानियावाला, रसूलपुर, नवाबपुरा, शेरगढ़, दुलीचंदपुर व मोहम्मदपुर राजौरी सहित नौ संवेदनशील स्थान होने के चलते पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी हालत में शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed