{"_id":"6a10b1b77a5246e3c7079774","slug":"holiday-declared-for-schools-up-to-class-8-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-180290-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर जनपद के सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश 23 मई से लागू होगा।
बीएसए सतीन कसाना ने द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई अब संबंधित बोर्ड की अवकाश तालिका के अनुसार निर्धारित तिथि तक बंद रहेगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को विशेष परिस्थितियों में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति दी गई है।