फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hoist out of bank broom

बैंक के बाहर लहराई झाड़ू

Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hoist out of bank broom
शेरकोट में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
धामपुर में दो माह से वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने शेरकोट में बैंकों के बाहर झाड़ू लहराकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद से हालात खराब हैं। बैंकों में कैश देने में मनमानी के कारण ही ऐसी स्थिति हो गई है। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो बैंक के बाहर कूड़ा डाल दिया जाएगा। पालिका के कुछ सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वेतन न मिलने पर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बैंक में कैश की मांग की जाती है तो स्टाफ अभद्रता करता है। उन्होंने कहा कि कैश की किल्लत से जूझ रहे ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह अनुचित है। हंगामा करने वालों हरकेश पवार, सुरेश कुमार,  अनीता, बीना, दिनेश, कमलेश, सुनीता, राजीव, प्रदीप, सदीप, अमर, संतोष आदि शामिल रहे। उधर, मोहल्ला निकम्माशाह के 75 वर्षीय मान सिंह ने बताया कि वे दुर्घटना में  घायल हो गए। उपचार के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं। परिजन कई दिन से कैश के  लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन
अफजलगढ़, कासमपुरगढ़ी, रेहड़ में भी खातेधारकों ने कैश न मिलने पर बैंकों के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया। आरोप है  कि क्षेत्र के सभी बैंकों में दो तीन घंटे में कैश खत्म हो जाता है।  ग्राहक कैश न मिलने से परेशान हैं। लेकिन बैंक अधिकारी ग्राहकों की एक नहीं सुन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed