फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   highway news

Bijnor News: हाईवे पर रात में मिट्टी उड़ेल गया डंपर चालक, हादसा टला

Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
highway news
मंडावली-गांव राहतपुर खर्द में हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को प्रकाश दिखाते ग्रामीण। स्रोत ग्राम - फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार काशीपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर गांव राहतपुर खुर्द के पास डंपर चालक ने रात के अंधेरे में हाईवे के बीचोंबीच मिट्टी उड़ेल दी। ग्रामीणों ने रात में प्रकाश कर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रास्ता दिखाया। इससे टला हादसा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव राहतपुर के पास हरिद्वार-काशीपुर हाईवे के किनारे सड़क यातायात संसाधन के लिए खतरा बने गहरे गड्ढे को भरवाने के निर्देश दिए थे। रविवार की रात करीब 10:30 बजे गहरे गड्ढे का भरान करने आए मिट्टी से भरे डंपर ने हाईवे के बीचों-बीच मिट्टी उड़ेल दी। डंपर चालक मौके से चला गया। हाईवे के पास टहल रहे शकील अहमद, वाहिद अहमद, मुर्शरफ आदि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मोटा महादेव चौकी इंचार्ज सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने रात में वहां से गुजर रहे वाहनों का प्रकाश दिखाया और गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही हाईवे पर पड़ी मिट्टी को भी हटवाया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले वाहनों की रास्ते की बाधा दूर हुई।
विज्ञापन

उधर चौकी इंचार्ज ने बताया कि रात में ही एनएचआई अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों की सहायता से हाईवे पर पड़ी मिट्टी को जेसीबी मशीन हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed