फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Highest number of admissions took place in Government ITI Bijnor

राजकीय आईटीआई बिजनौर में हुए सबसे अधिक दाखिले

Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Highest number of admissions took place in Government ITI Bijnor
राजकीय आईटीआई बिजनौर में हुए सबसे अधिक दाखिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के आईटीआई में पहले चरण में 958 दाखिले हुए हैं। सबसे अधिक दाखिले राजकीय आईटीआई बिजनौर में हुए हैं, जबकि राजकीय आईटीआई नगीना दाखिलों में सबसे फिसड्डी है।
जिले में पाने राजकीय आईटीआई है। इनमें विभिन्न ट्रेड में 1964 सीट है। पहले चरण के दाखिले अगस्त तक चले। राजकीय आईटीआई बिजनौर में दाखिले को छात्रों ने सबसे अधिक प्राथमिकता दी थी। जहां दाखिले को सबसे अधिक मारामारी रही है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा के अनुसार दाखिले मेरिट पर हुए हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर में सबसे अधिक 392, राजकीय आईटीआई नजीबाबाद में 216, राजकीय आईटीआई धामपुर में 179, राजकीय आईटीआई अफजलगढ में 139 तथा राजकीय आईटीआई नगीना में मात्र 32 दाखिले हुए हैं। बताया कि दाखिलों का दूसरा चरण जल्द प्रस्तावित है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा की अगुवाई में महिलाओं को आईटीआई में दाखिले को प्रेरित करने को गांव गांव आईटीआई चलो अभियान शुरू हो गया है। ज्योत्स्ना, प्रियंका रानी, कुलदीप जखमोला, हरीशचंद्र गुप्ता, राकेश कुमार, राजीव शर्मा आदि को क्षेत्र वार जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed