फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High tension line wire broke and fell, two burnt due to electric current

Bijnor News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट से दो झुलसे

Fri, 20 Oct 2023 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
High tension line wire broke and fell, two burnt due to electric current
- बुढ़नपुर में नहर के पास लगे साप्ताहिक बाजार में गिरा तार, मची भगदड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का ताजपुर/स्योहारा। बुढ़नपुर में नहर के पास लगे साप्ताहिक बाजार में उच्च क्षमता बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। करंट लगने से सब्जी बेचने वाले दो लोग झुलस गए। बाजार में भगदड़ मच गई। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर में प्रत्येक शु्क्रवार को नहर के पास साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार वाली जगह के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की शाम लाइन में फाल्ट हुआ और तार टूटकर नीचे गिर गया। बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

ताजपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र घसीटा सिंह और दीपांशु बिजली के तार की चपेट में आकर झुलस गए] जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। डाॅक्टर ने राजेश की हालत गम्भीर देखते हएु रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस हादसे के बाद भाकियू के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि लाइन जर्जर हो चुकी थी, जिसके तारों को नहीं बदला गया। साथ ही इस उच्च क्षमता लाइन के तारों के नीचे जाल भी नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed