{"_id":"5f6a40b98ebc3edec9320a90","slug":"high-school-science-paper-today-bijnor-news-mrt502616510","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल साइंस का पेपर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल साइंस का पेपर आज
विज्ञापन
हाईस्कूल साइंस का पेपर आज
जिले में सीबीएसई हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार से है शुरू
बिजनौर। जिले में सीबीएसई हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को नौ केंद्रों पर शुरू हो गई। सबसे अधिक केंद्र बिजनौर व धामपुर में हैं।
एएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सरजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा साढे़ दस बजे से डेढ़ बजे तक की पाली में हुई है। पहले दिन इंटर का गणित, एकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र तथा फिजिकल एजुकेशन और हाईस्कूल का सोशल साइंस के पेपर थे। आज हाईस्कूल साइंस का पेपर है। परीक्षा के लिए बिजनौर व धामपुर में तीन -तीन तथा नूरपुर, नजीबाबाद व बूंदकी में एक-एक केंद्र है। बताया गया कि सभी केंद्र पर करीब एक हजार छात्र -छात्राओं ने परीक्षा दी है।