फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   High court issued warrant to arrest CMO

हाईकोर्ट ने सीएमओ की गिरफ्तारी का वारंट किया जारीक

Fri, 20 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
High court issued warrant to arrest CMO
बिजनौर। हाईकोर्ट ने कोर्ट की अवमानना के मामले में नोटिस सर्व होने के बाद भी हाईकोर्ट में उपस्थित न होने पर सीएमओ डा.विजय कुमार यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। हाईकोर्ट में अब इस मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में नर्स गोमती ने अपने अधिवक्ता विवेक मिश्रा के माध्यम से कोर्ट की अवमानना का मामला दाखिल किया था। इसमे कहा गया था कि उसके प्रमोशन के बाद भी सीएमओ ने उसे ज्वॉइनिंग नहीं दी। इस पर हाईकोर्ट में दो महीने में इस पर निस्तारण का आदेश सीएमओ को दिया गया था। इसके बावजूद भी दो माह में इस मामले का निस्तारण नहीं किया गया। इस पर हाईकोर्ट ने सीएमओ को व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। सीएमओ डा.विजय कुमार यादव ने कोर्ट द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं किया है। सीएमओ कोर्ट की अवमानना का नोटिस मिलने के बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। न ही उनकी तरफ से कोई जवाब दाखिल किया गया। इस पर हाईकोर्ट के जज राजीव मिश्रा ने गंभीर रूख अपनाया है। सीएमओ डा.विजय कुमार यादव की गिरफ्तारी के वारंट जारी करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed