{"_id":"5835e4d94f1c1b462413c338","slug":"help-to-make-arrangements-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था बनाने में सहयोग दें उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था बनाने में सहयोग दें उद्यमी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में बैंक के बाहर लगी लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने जिले के उद्योग एवं व्यापारी बंधुओं से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंनेे कहा कि नोटबंदी के कारण निश्चित रूप से सभी लोग प्रभावित हुए हैं, परन्तु इस समय धैर्य रखने की आवश्यकता है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु बैठक की अध्यक्षता करते हुए में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम ने कहा कि नई व्यवस्था से कुछ लोगों को तकलीफें हो रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थान बिजनौर में प्रकाश और सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं। बिजनौर जिले का वातावरण औद्योगिक विकास के लिए बहुत ही अनुकूल है।
यहां पर कानून एवं शांति व्यवस्था भी सुदृढ़ होने के बावजूद औ़द्योगिक विकास का न होना सोचनीय है। उन्होंने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा औ़द्योगिक विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार कराएं, ताकि औद्योगिक घराने जिले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो सकेें। उन्होंने औद्योगिक आस्थानों में खाली पड़े प्लाटों के संबंध में निर्देश दिए कि साक्षात्कार के आधार पर रिक्त भूखंडों को पात्र उद्योग बंधु को आवंटित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद उद्योग और व्यापार बंधुओं का आह्वान किया कि औद्योगिक विकास और उससे संबंधित समस्याओं को हल कराने के लिए लिखित में सुझाव एवं शिकायत प्रस्तुत करें। अपर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि रेवले अधिकारी को धूल की समस्या के निराकरण के संबंध में पत्र लिखें। जब तक स्थायी रूप से समस्या का समाधान नहीं हो जाता, रैक से माल उठाने से पूर्व पानी का छिड़काव कराया जाए। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग केंद्र श्रीमती अंकिता वर्मा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अलावा विद्युत, आबकारी, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और उद्योग एवं व्यापार बंधु मौजूद थे। वहीं शेरकोट में मोहल्ला हकीमान में बुधवार को आम आदमी पार्टी की मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी पर पीएम मोदी की नीतियों की निंदा की गई। आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने देश के पूंजीपतियों के कालेधन को सफेद मनी करने के उद्देश्य से 500 , 1000 के नोटों को बंद कर देश की 90 प्रतिशत लोगों पर हमला किया है। बैठक में पार्टी के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष निर्मल मिश्रा ने कार्यकर्ता सरदार ख्वाजा को आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष विनीत शर्मा ने बताया कि आप की मेरठ में एक दिसंबर को विशाल जनसभा होगी। सभा को सफल बनाने को भारी भीड़ लेकर वहां पहुंचना है। अध्यक्षता नईम अंसारी और संचालन आरिफ ख्वाजा ने किया। बैठक में वकील अहमद, वसीम चौधरी, फैजान अख्तर, नफीस अहमद, शाहनवाज, शमीम आदि मौजूद रहे।