फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Helmet wearing declining glory, five days invoice of 3500

Bijnor News: हेलमेट लगाने में घट रही शान, पांच दिन में 3500 का चालान

Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Helmet wearing declining glory, five days invoice of 3500
-4200 वाहन चालकों के कुल चालान हुए पांच दिन में
विज्ञापन

-300 चालान किए सीट बेल्ट न लगाने पर
-03 सवारी पर 432, ड्रिंक एंड ड्राइव में 25 चालान काटे गए

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। तमाम जागरुकता अभियानों के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। यातायात नियमों को तोड़ना इनकी आदत में शुमार है। पुलिस के आंकड़े यह तस्दीक करने के लिए काफी है। जी हां, सिर्फ पांच दिन में हेलमेट नहीं लगाने पर 35 सौ चालान किए गए हैं। सीट बेल्ट और तीन सवारी करने पर भी चालान काटे गए हैं।
नवंबर माह की पहली तारीख से जिले में यातायात जगारुकता माह की शुरुआत हुई। ऐसे में जिलेभर में अलग अलग तरीकों से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ साथ ही पुलिस सख्ती भी बरत रही है। अलग अलग सड़कों और चौराहों पर पुलिस चेकिंग करते हुए चालान भी कर रही है।
विज्ञापन

सिर्फ पांच दिनों में ही चार हजार से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। चालान करने का मकसद है कि लोग हेलमेट लगाकर चलें और अन्य नियमों का भी पालन करें लेकिन वाहन चालक फिर भी सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी नजर
पांच दिनों में 25 ऐसे चालकों को चालान काटे गए हैं जोकि शराब पीकर वाहन चलाते मिले। बता दें कि शराब पीकर वाहन चलाने में सबसे ज्यादा जुर्माना है। दस हजार रुपये का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाने पर भरना पड़ता है। इसके अलावा पांच वाहन भी सीज किए गए हैं।


चालान पर एक नजर...
चालान की संख्या
हेलमेट 3500
सीटबेल्ट 300
तीन सवारी 432
शराब 25

वर्जन:::
यातायात जागरुकता माह के तहत लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी जो लोग नियमों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके चालान काटे जा रहे हैं। पांच दिनों में चालान का आंकड़ा चार हजार से अधिक हो गया है। जिंदगी बेहद कीमती है, ऐसे में सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
....डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed