फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hello farmer, is there any problem in giving water from tube well?

Bijnor News: हेलो किसान, नलकूप से पानी देने में कोई समस्या तो नहीं

Tue, 30 May 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hello farmer, is there any problem in giving water from tube well?
- किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नलकूप विभाग ने की नई शुरूआत
विज्ञापन

नंबर गेम-
- 500 से ज्यादा किसानों से इस नई योजना के तहत हुई बातचीत
- 10 किसानों से रोजाना फोन पर बात कर रहे नलकूप विभाग के अधिकारी
- 709 नलकूप बिजनौर में हो रहे संचालित
- 7059 हेक्टेयर खरीफ फसल की नलकूपों से की गई सिंचाई
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। नलकूप विभाग की ओर से ''हेलोे किसान'' नाम से एक नवाचार की शुरूआत की गई है। विभागीय अधिकारी रोजाना 10 किसानों को फोन कर समस्याओं के बारे में पूछ रहे हैं। फोन से पता कर रहे हैं कि किसानों को नलकूप से फसल को पानी देने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है। नलकूप विभाग के अधिकारियों ने जनवरी से अब तक 500 से ज्यादा किसानों से बातचीत की है।

बिजनौर में 709 नलकूप संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें नूरपुर और जलीलपुर ब्लॉक के नलकूप अमरोहा खंड के अधीन हैं। 538 नलकूप बिजनौर खंड में आते हैं। नलकूपों से किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। कई बार नलकूप खराब होने या अन्य दिक्कतों की वजह से किसान फसल को पानी दे पाता है। ऐसे में किसान अपनी समस्या हल कराने के लिए शिकायत भी करता है। मगर अब नलकूप विभाग फोन कर खुद ही किसानों से उनकी शिकायत पूछ रहा है। जिसके बाद नलकूप विभाग के अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। इससे किसानों को भी लाभ हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

प्रत्येक नलकूप से लिए ग्राम प्रधान सहित सात किसानों के नंबर
नलकूप विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्येक नलकूप से ग्राम प्रधान, जेई, पांच किसानों के मोबाइल नंबर लिए गए हैं। नलकूप विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रोजाना 10 किसानों से बातचीत कर रहे हैं। अगर किसान कोई परेशानी बताता है तो जेई और ग्राम प्रधान से कहकर उसकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगह भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं किसान
किसान अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकता है। इसके अलावा सिंचाई विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805450 पर भी किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इतनी नहीं ऑफलाइन डीएम कार्यालय, नलकूप विभाग में भी शिकायती पत्र दे सकता है। जिससे किसान की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

25230 हेक्टेयर खरीफ फसल की सिंचाई करने का लक्ष्य
नलकूप विभाग की ओर सत्र 2023-24 में बिजनौर में संचालित 709 नलकूपों से 25230 हेक्टेयर खरीफ फसल की सिंचाई करने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से अब तक 7059 हेक्टेयर खरीफ फसल की नलकूप से सिंचाई की जा चुकी है। समयानुसार किसान अपनी फसलों को पानी दे रहे हैं।

---- वर्जन::
नलकूप विभाग से हेलो किसान नई शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। फोन करके किसानों की समस्या का पता किया जा रहा है। अब तक करीब 200 किसानों की शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। आमतौर पर जिले में रोजाना 10 नलकूप मोटर खराब या अन्य कारणों से बंद रहते हैं - एसके कटियार, अधिशासी अभियंता, नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed