फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy vehicles leaving damaged bridge, feared hit

Bijnor News: क्षतिग्रस्त पुल से निकल रहे भारी वाहन, हादसे की आशंका

Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles leaving damaged bridge, feared hit
अफजलगढ़ में भूतपुरी जसपुर मार्ग पर बनैली नदी पुल से निकलते भारी वाहन।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अफजलगढ़। भूतपुरी जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल के गार्डरों में दरार आने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक माह पूर्व भारी आवागमन रोकने के लिए पुल के दोनों ओर सीमेंट के ब्लाॅक लगाए थे। लेकिन वाहन चालकों ने सीमेंट के ब्लाॅक एक ओर सरका दिए और क्षतिग्रस्त पुल से भारी वाहन लेकर बेखौफ निकल रहे हैं।
करीब छह माह पूर्व जसपुर उत्तराखंड मार्ग स्थित बनैली नदी के पुल के गार्डरों में दरार आ गई थी, जिसका लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण कर मरम्मत करने का प्रयास किया था। लेकिन बिना आवागमन बंद किए गार्डरों की मरम्मत किया जाना संभव नहीं था। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों ओर तीन बार हाईटगेज लगाए, किंतु भारी वाहन चालकों द्वारा हाईटगेज तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद एक माह पूर्व फिर से लोक निर्माण विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए सीमेंट के बड़े व भारी ब्लाॅक लगाए। किंतु वह भी वाहन चालकों ने हटा दिए और भारी वाहन लेकर बेखौफ व बेरोकटोक पुल से गुजर रहे हैं। भारी वाहन के निकलते समय पुल में कंपन्न होने लगता है और पुल जोर से हिलता है। जिसके कारण इससे कभी भी खतरा पैदा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई ज्ञानचंद्र ने बताया कि पुल के दोनों ओर भारी वाहन रोकने के लिए बोर्ड व सीमेंट के ब्लाॅक लगाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए एसडीएम सहित शासन स्तर तक लिखित में सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed