{"_id":"64aaa5dd9352adc9ca036ded","slug":"heavy-rain-in-up-persons-house-collapsed-in-bijnor-thatched-house-of-a-woman-collapsed-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: बिजनौर में एक व्यक्ति का मकान धराशायी, महिला का ढह गया छप्परनुमा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: बिजनौर में एक व्यक्ति का मकान धराशायी, महिला का ढह गया छप्परनुमा घर
Sun, 09 Jul 2023 05:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jul 2023 05:50 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। रविवार को बिजनौर के शाहलीपुर में बारिश से एक व्यक्ति का मकान गिर गया एक महिला का छप्परनुमा घर ढह गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर प्रधान ने पीड़ित लोगों के रहने की अपने स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
बारिश में गिरा मकान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पिछले कई दिनों से रूक रूक कर हो रही भारी बारिश लोगों के ऊपर अब कहर बन कर बरसने लगी है। रविवार को बारिश के कारण क्षेत्र के गांव शाहलीपुर नीचल में एक व्यक्ति का मकान और एक महिला का छप्परनुमा घर ढह गया। अच्छा रहा कि मकान के नीचे परिवार का कोई सदस्य सोया नहीं था। नहीं तो बढ़ी घटना घटित हो सकती थी। हलके के पटवारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने को रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम मनोज कुमार सिंह को भेजी है। एसडीएम का कहना है कि प्रभावित लोगों की सरकारी मद से मदद की जाएगी।
क्षेत्र के गांव शहलीपुर नीचल के लोगाें ने बताया कि उनके गांव में रविवार को बड़ी घटना घटित होने से टल गई। जब रविवार को भारी बारिश हो रही थी तो इस दौरान करीब बजे लगभग गांव के अनिल कुमार पुत्र रविदत्त का मकान गिर गया। मकान में छत कच्ची थी। इस मकान की छत की कई बिल्लयां पहले से ही टूटी थी। तीन चार बल्लियों के आज टूटने से मकान की पूरी छत जमींदोज हो गई। अनिल कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ यहीं पर रहता है। जब हादसा हुआ तो वह उसके परिवार के सदस्य मकान से बाहर थे।

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव में भेज करजांच कराई । बताया कि मकान की छत के गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। अनिल कुमार को सरकार की योजना का भी अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। इसी ग्राम में नाजमा पत्नी इदरीश का छप्परनुमा घर है। वह परिवार के सदस्योंके साथ रहती है। रविवार को बारिश के कारण उसका छप्परनुमा घर भी गिर गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर दोनों परिवारों के लोगों को ग्राम प्रधान सहयोग कर उनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है।
बताया कि नाजमा का प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवेदन पहले जा चुका है। मगर अभी आवास सूची में उनका नाम नहीं आ पाया है। एसडीएम ने बारिश के मौसम में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों ,राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में रहकर डयूटी करें। यदि बारिश के कारण कहीं से धन जन व पशु हानि की कोई सूचना मिलती है तो तुरंत अवगत कराया जा सकें। जिससे लोगों की मदद की जा सकें।