फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain disrupted life

तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Wed, 18 Sep 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain disrupted life
चंदक में तेज आंधी से गिरी धान की फसल। - फोटो : BIJNOR
तेज हवा के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार की देर रात तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, पर कई स्थानों पर पेडों के गिरने से बिजली बाधित रही। सेंट मेरीज स्कूल की दीवार पर पेड़ गिरने से सुबह के समय स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवजीतपुरा बिजली के खंभे पर पेड़ के टूट कर गिरने से गांव में खासा नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ों के टूटने से लोगों को खासी परेशानी हुई। बिजली घंटों बाधित रही। सेंट मेरीज स्कूल के बाहर खड़ा जामुन का पेड़ टूट कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। जिस ओर पेड़ गिर था उस ओर से बच्चे स्कूल के मुख्य द्वार से जाते थे। तेज बारिश होने से नेहरू स्पोर्ट स्टेडियम में भी जल भराव की स्थिति रही। मॉर्निंग वॉक करने वाले मायूस हुए। दूसरी ओर, गांव जीतपुरा में रात के समय में बारिश व तेज हवा से लाइन पर एक पेड़ गिर गया पर बिजली विभाग के कर्मियों ने सप्लाई बताने के बावजूद बंद नहीं की। लिहाजा अतिरिक्त करंट की सप्लाई होने से ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत के उपकरण फुंक गए।
नगीना में हुई 18 एमएम बारिश
नगीना। रात्रि में तेज हवा के साथ हुई बारिश से अचानक ठंड़ बढ़ गई। मौसम वेधशाला के अनुसार 18 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। एमएम रिकॉर्ड की गई है। तेज हवा के कारण तहसील क्षेत्र के 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। एसडीओ विद्युत नगीना अंकित कुमार ने बताया की मंगलवार की रात्रि में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण बढ़ापुर में तारापुर, तथा हैजरपुर फीडर , रायपुर देहात में बढ़िया तथा कोट कादर फीडर, नगीना देहात में बसेड़ा कुंवर तथा टेढ़ा फीडरों की विद्युत सप्लाई बाधित हुई है। इसके कारण लगभग 40 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित है। इधर, कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा का मानना है कि सुबह के समय पुरवा हवा चलने के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। क्षेत्र में हल्की व तेज बूंदा-बांदी होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

चंदक में आंधी-तूफान, जनजीवन अस्त-व्यस्त
चंदक। बीती रात आये आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जहां तहां सड़कों पर खड़े पेड़ उखड़कर गिर गए। इससे रास्ता बंद हो गया। पेड़ों के बिजली के तारों पर गिरने से तार व खंभे टूट गए। क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। तेज हवा से धान व गन्ना खेतों में गिर गया। मंगलवार रात करीब बारह बजे जबरदस्त तूफान आया। हवा की गति को देखकर लोग सहम गए। सड़कों के किनारे पेड़ टूट कर गिर गए। ग्राम नाईवाला मार्ग पर गिरने से रास्ता बंद हो गया। चंदक-हरिद्वार मार्ग पर मेटाडोर अड्डे के समीप एक बड़ा बेरी का पेड़ गिर गया। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। नहर के पास एक बड़ा पेड़ टूट कर दुकानों के ऊपर जा गिरा। इससे विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। रायपुर मार्ग के किनारे विद्युत खंभा गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में मकान गिरे, आठ घायल
हल्दौर। गांव पैजनिया में तेज बारिश के कारण दो मकान भरभरा मलवा गिर जाने से करीब आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने मामूली रुप से घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया। गांव पैजनियां में मंगलवार की देर रात तेज आंधी व बारिश हुई। बारिश व तेज आंधी के कारण गांव पैजनियां निवासी अनीसा खातून के मकान का बुधवार की सुबह अचानक मलवा गिर गया। कच्चा मकान गिर जाने से अनीसा उसके पुत्र साजिद, सादिक व मादिक मामूली रुप से घायल हो गए। इसी दौरान पड़ोसी ऋषिपाल का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से ऋषिपाल उसकी पुत्री अश्विनी, पुत्र सोनू, देव व सौरभ भी मामूली रुप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद मोहल्लेवासियों ने मामूली रुप से घायलों का उपचार निजी चिकित्सकों के यहां कराया। सूचना पाकर मौके पर चांदपुर कानूनगो योगेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान पति देवेंद्र त्यागी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने दोनों गृह स्वामियों को उनके गिरे भवनों का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed