{"_id":"64ada7b0598580119e0bd054","slug":"heavy-rain-continues-in-the-district-life-disrupted-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-6784-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जनपद में हुई तेज बारिश जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जनपद में हुई तेज बारिश जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
- जनपद में हुई 50.0 एमएम बारिश, तापमान में हुई गिरावट
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में सोमवार रात्रि व मंगलवार सुबह सवेरे से मूसलाधार बारिश हुई। दोपहर तीन बजे से रूक रूक कर हल्की बारिश हुई। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-वस्त हो गया। भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भरा होने से राहगीरों को परेशानी हुई। मंगलवार को जनपद में 50 एमएम बारिश हुई। गंगा व मालन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से रावली ब्रह्मपुरी के बीच रपटे पर दो से तीन फीट पानी ऊपर चल रहा है। ज्यादा बारिश से पछेती गन्ना फसल व पशुचारे उत्पादन कम हो जाएगी।
नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। साथ जिले में 50 प्रतिशत बारिश मापी गई। कृषि विषय विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने बताया कि जिले में सर्वाधित गन्ना फसल है। बारिश गन्ने के लिए लाभकारी है। बहुत पछेते जो गेहूं कटाई के बाद बुवाई करते हैं। उनपर आंशिक असर हो सकता है। इस बार धान बारिश के पानी में रोपित हो रहा है। बारिश से कई बीमारी स्वयं खत्म हो जाती है और गन्ना व अन्य फसल की बढ़त अच्छी रहती है।
परिसर में भरा पानी, उपभोक्ता परेशान
बिजनौर डिवीजन में रोजाना अनेक अधिकारी व कर्मचारी और उपभोक्ता आते जाते हैं। डिवीजन के परिसर व उसमें जाने वाले रास्ते में पानी भरा होने से सभी को परेशानी हो रही है। यहीं नहीं लिपिकों के कक्ष की छतों पर टीन के नीचे लगी प्लाई क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
रपटे पर चल रहा तीन फीट पानी, लोग परेशान
बेगावाला। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में बारिश से गंगा व मालन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दोनों नदियां उफान पर चल रही है। यदि यही हाल रहा, तो आने वाले दो दिन ही में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। रावली और ब्रह्मपुरी गांव को जोड़ने वाले रपटे दो से तीन फीट पानी चल रहा है। यह क्षेत्र के कई गांव का मार्ग है। पानी आने से हजारों लोग परेशान है। इस गांव में कर्ण ऋषि आश्रम भी बना हुआ है। ग्रामवासी और स्कूली छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर इस नदी को पार करते हैं। ग्रामीण वेदराम, पवन,दिनेश, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा आदि का कहना है कि इस समय पशुओं को चारे की बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है, क्योंकि चारा लेने के लिए इसी से जाया जाता है। गंगा का पानी प्राथमिक विद्यालय में भर गया और घरों के बाहर सड़क पर भर गया है।
प्लास्टिक की पन्नी डालकर चला रहे काम
गजरौला। गजरौला शिव में बने विद्युत उपकेंद्र की छत टपकने लगी है। केंद्र के अंदर लगा फर्श भी बैठ गया है। अंदर लगी विद्युत मशीनों पर कर्मचारी प्लास्टिक की पन्नी डालकर काम चला रहे हैं। छत टपकने से मशीनों अंदर कमरों में सीलन आ गई है। विद्युत अवर अभियंता चंद्र विजय कुमार के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के कमरों की छत टपकने लगी हैं। केंद्र में अंदर लगी मशीनों के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी डालकर काम चलाया जा रहा है।