{"_id":"6a0b71217c83b5cffd012c4e","slug":"heatwaves-can-lead-to-increased-dehydration-and-muscle-cramps-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-179922-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लू से बढ़ी निर्जलीकरण और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लू से बढ़ी निर्जलीकरण और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या
विज्ञापन
-चिकित्सा दे रहे हैं अधिक तरल पदार्थ पीने की सलाह
मेडिकल कॉलेज में रोजाना इस समस्या के पहुंच रहे 40 मरीज तक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके चलते निर्जलीकरण के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। साथ ही, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या भी बढ़ गई है।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी निर्जलीकरण और मांसपेशियों में ऐंठन का मुख्य कारण है। यह कमी अत्यधिक पसीना बहने और तरल पदार्थों की अपर्याप्त मात्रा लेने से होती है। खासकर, खेल की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्हें अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी और खनिज युक्त पेय पदार्थ लेना आवश्यक है। इससे शरीर में निर्जलीकरण और खनिज तत्वों का असंतुलन रोका जा सकता है। धूप में निकलने से पहले और बाद में तरल पदार्थों का सेवन महत्वपूर्ण है।
खिलाड़ियों के लिए विशेष सलाह
-खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग के समय में बदलाव करें
-सुबह जल्दी या शाम को देर से अभ्यास करना चाहिए
-अभ्यास के दौरान नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए
-नींबू पानी, नारियल पानी और फलों का जूस भी फायदेमंद है
-शरीर को ठंडा रखने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनें
-- -- -
वर्जन
गर्मी में अधिक मात्रा में शरीर से पसीना बाहर निकलता है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने की वजह से निर्जलीकरण की समस्या हो रही है। इसलिए खिलाड़ी इस समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें और व्यायाम का ध्यान रखें।
विज्ञापन
.... डॉ. मनोज चौधरी, फिजिशियन, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर