{"_id":"60e893c38ebc3ec208284f61","slug":"health-workers-in-protest-against-the-transfer-policy-of-the-government-bijnor-news-mrt5466318165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
सरकार की स्थानांतरण नीति के विरोध में स्वास्थ्यकर्मी
बिजनौर। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने शासन की स्थानांतरण नीति के विरोध में दो घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल से लेकर जनपद के अन्य प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारियों ने इसका विरोध किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सेज संघ, आई टेक्नीशियन संघ, लैब टेक्नीशियन संघ, पीएमएस संवर्ग संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ आदि संगठनों से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी जिला अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और सुबह आठ से दस बजे तक कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डा. बीएस रावत ने कहा कि पूरे देश में वैश्विक महामारी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। इसके बावजूद सरकार अपनी मनमानी कर रही है, जो गलत है। सचिव डा. कपिल चौधरी ने कहा कि चिकित्सक और अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी शासन की स्थानांतरण नीति को कतई भी स्वीकार नहीं करेंगे।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुुमार रवि का कहना है कि प्रदेश में तीसरी लहर का डेल्टा प्लस वैरिएंट दस्तक दे चुका है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में न जाने कितने स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाए। इसके बावजूद सरकार को उनकी कोई परवाह नहीं है। डिप्लोमा फार्मेसी के प्रांतीय उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण करके उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे स्वास्थ्य कर्मी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर डा. बीएस रावत, कपिल चौधरी, गजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार रवि, डा. मनोज सेन, डा. ओपी सिंह, डा. राधेश्याम वर्मा, डा. राजीव रस्तोगी, पूर्णिमा भारद्वाज, सुदेश रानी, एसके अमोली, आनंद प्रकाश, राम सिंह, संजीव कुमार, प्रदीप बेलवाल, अक्षय कुमार, लेखपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।