फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health ID of patients will be made at Jan Arogya Centers

जन आरोग्य केंद्रों पर बनेगी मरीजों की हेल्थ आईडी

Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Health ID of patients will be made at Jan Arogya Centers
जन आरोग्य केंद्रों पर बनेगी मरीजों की हेल्थ आईडी
विज्ञापन

बिजनौर। जनता के लिए बनाए गए जन आरोग्य केंद्रों पर अब हेल्थ कार्ड बनेंगे। मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड केवल एक आईडी से देखा जाएगा। आईडी से पता चल जाएगा कि मरीज किस समय किस बीमारी का शिकार रहा है। उसी के आधार पर उसका उपचार किया जाएगा।

जिले में 182 जन आरोग्य केंद्र संचालित हैं। यहां पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके दवा दी जाती है। मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर भी रखी जाती है। यहां पर हर रोज हजारों मरीज आते हैं। अब इन केंद्रों पर मरीजों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। केंद्रों पर आने वाले मरीजों के हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। हेल्थ आईडी में मरीज की उम्र, उसकी बीमारी आदि के बारे में लिखा जाएगा। मरीज जिस दिन केंद्र पर जाएगा उसकी उस दिन की बीमारी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर फीड कर दी जाएगी। इससे जरूरत पड़ने पर ये आराम से पता चल जाएगा कि मरीज किस समय किस बीमारी से पीड़ित रहा है। मसलन के उसने जब आखिरी बार केंद्र से दवा ली थी तो उसका ब्लड प्रेशर और शुगर कितनी थी। एक तरह की केस हिस्ट्री तैयार रहेगी। इसे बनवाने के लिए मरीजों के आधार और मोबाइल नंबर की ही जरूरत पड़ेगी। डीसीपीएम पूनम रानी के अनुसार केंद्रों पर मरीजों की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। इसके संबंध में शासनादेश मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed