फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department will make parents aware

अभिभावकों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Health department will make parents aware
अभिभावकों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। गर्मी बढ़ने से बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 15 जून तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। बच्चों को दस्त से बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को ओआरएस और जिंक पिलाने की सही विधि बताई जाएगी। कार्यक्रम में पांच साल तक की उम्र के बच्चों को ओआरएस और जिंक पिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।

एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की सभी आशाओं को सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिन परिवारों में पांच साल तक की उम्र के बच्चे हैं, उन घरों में आशा व एएनएम ओआरएस और जिंक की दवा भी वितरित करेंगी। बच्चों में दस्त बंद हो जाने के बाद भी जिंक की खुराक 14 दिनों तक जारी रखनी चाहिए। ऐसा करने से अगले दो से तीन महीने तक डायरिया होने की संभावना भी कम हो जाती है। दो से छह माह तक के बच्चों को जिंक की आधी गोली पानी में मिलाकर और सात माह से पांच साल तक के बच्चों को एक गोली देनी चाहिए। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि जिले में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed