{"_id":"61ba3597602cf1301f384f71","slug":"health-department-will-do-85-vaccination-by-the-end-of-the-year-bijnor-news-mrt5692263169","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक 85 फीसदी टीकाकरण करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के अंत तक 85 फीसदी टीकाकरण करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दिसंबर में 85 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इस काम में अब राशन डीलर, वीडीओ आदि की मदद भी ली जाएगी। इसके लिए कैंप की संख्या बढ़ाई जाएगी।
केंद्र सरकार ने फरवरी में टीकाकरण शुरू किया था। तब 18 साल तक के सभी लोगों का टीकाकरण दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहली डोज लग चुकी है, लेकिन दूसरी डोज लगवाने में जनता ज्यादा जागरुकता नहीं दिखा रही है। केवल 39 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। बीच में जनता की उदासीनता की वजह से टीकाकरण की रफ्तार भी सुस्त हो गई थी लेकिन नए वैरिएंट के आने पर अब टीकाकरण में भी तेजी आ रही है। जिले में दिसंबर में टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य तो पूरा नहीं किया जा सकता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य टीकाकरण को बढ़ाना है। विभाग ने दिसंबर में 85 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि पहली डोज काफी लोग लगवा चुके हैं लेकिन दूसरी डोज लगवाने कम ही जनता आ रही है। जितने लोगों को पहली डोज लग चुकी है उसकी आधी आबादी ने ही दूसरी डोज लगवाई है। दूसरी डोज का भी लक्ष्य 50 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। टीकाकरण बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव व राशन डीलरों को भी अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए कहा गया है।
बाहर रहने वाले होंगे लक्ष्य से बाहर
गांवों में ऐसे लोगों की सूची भी तैयार कराई जा रही है जो या तो बाहर रहते हैं या मर चुके हैं। इन लोगों की संख्या को भी लक्ष्य से घटाया जाएगा। अब तक तीन ब्लॉक में ऐसे 43 हजार लोग चिह्नित भी हो चुके हैं जो बाहर रह रहे हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण पर एकनजर
आबादी - 4281507
लक्ष्य - 2652619
पहली डोज - 2081141
प्रतिशत - 78.5
दूसरी डोज - 1043403
प्रतिशत - 39.3
अधिक से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण लगातार जारी रहै। दिसंबर में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण की योजना है। जनता को जागरुकता दिखाते हुए टीकाकरण कराना चाहिए।