{"_id":"666df207272f2650cd049f47","slug":"health-department-team-sealed-three-clinics-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125353-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन क्लीनिक किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन क्लीनिक किए सील
विज्ञापन
-जलीलपुर क्षेत्र में टीम ने आठ क्लीनिकों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जलीलपुर क्षेत्र में आठ अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक सील कर दिए। जबकि चार अप्रशिक्षित चिकित्सकों को नोटिस दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि जलीलपुर क्षेत्र में श्री श्याम कृपा हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र, रौनक हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र अवैध रूप से चलता मिला। कागजात नहीं दिखा पाने पर सील कर दिया गया। इसके अलावा पूनम शर्मा ने घर में ही डिलीवरी सेंटर बना रखा है, जिसके दो कमरे सील कर नोटिस जारी किया। नकुल कुमार का शांति क्लीनिक भी अवैध रूप से चलता मिलने पर नोटिस दिया गया।
वहीं, खुर्शीद के यहां निरीक्षण किया। वहां मेडिकल स्टोर चलता मिला, उसका लाइसेंस था। मोहम्मद जुबैर के इंडियन डेंटल क्लीनिक को नोटिस जारी किया। इसके अलावा गांव सुल्तानपुर के लाेगों का कहना है कि डाॅ. इमलेश और डॉ. मोनिका ने घर में भी डिलीवरी सेंटर चला रखा है। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।-- --
विज्ञापन
वर्जन::
जलीलपुर क्षेत्र में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिकों का निरीक्षण कर सील करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही कुछ अस्पतालों को कागजात जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया है। अवैध क्लीनिक व अस्पतालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
डिप्टी सीएमओ डा.राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जलीलपुर क्षेत्र में आठ अप्रशिक्षित चिकित्सकों के क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक सील कर दिए। जबकि चार अप्रशिक्षित चिकित्सकों को नोटिस दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि जलीलपुर क्षेत्र में श्री श्याम कृपा हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र, रौनक हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा-बच्चा केंद्र अवैध रूप से चलता मिला। कागजात नहीं दिखा पाने पर सील कर दिया गया। इसके अलावा पूनम शर्मा ने घर में ही डिलीवरी सेंटर बना रखा है, जिसके दो कमरे सील कर नोटिस जारी किया। नकुल कुमार का शांति क्लीनिक भी अवैध रूप से चलता मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, खुर्शीद के यहां निरीक्षण किया। वहां मेडिकल स्टोर चलता मिला, उसका लाइसेंस था। मोहम्मद जुबैर के इंडियन डेंटल क्लीनिक को नोटिस जारी किया। इसके अलावा गांव सुल्तानपुर के लाेगों का कहना है कि डाॅ. इमलेश और डॉ. मोनिका ने घर में भी डिलीवरी सेंटर चला रखा है। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा।