फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ????????Health Department team reached Chandanpura

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची चंदनपुरा

Mon, 17 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
????????Health Department team reached Chandanpura
नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में ग्रामीणों का उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची चंदनपुरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांव चंदनपुरा में सीएमओ की निगरानी में बड़ी संख्या में बीमार ग्रामीणों के उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 413 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू आदि की जांच के लिए नमूने लिए। एसडीएम को ग्रामीणों ने चीनी मिल आसवनी प्लांट से वातावरण दूषित होने की स्थिति से अवगत कराया।
तहसील के गांव चंदनपुरा में एक सप्ताह में तीन लोगों की मौत होने और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने की खबर छपने पर डीएम उमेश मिश्रा ने इसे गंभीरता से लिया। सीएमओ विजय गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. देवदास के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद, मो.इदरीस की उपस्थित में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा वितरित कराई। सीएमओ विजय गोयल ने गांव में तीन दिन स्वास्थ्य शिविर लगाने और सीएचसी समीपुर में फीवर वार्ड बनाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के डॉ.सुशील, डॉ.रविंद्र, डॉ.नीरज, प्रतिरक्षण प्रबंधक नृपेंद्र कुमार, रवि, राहुल, नवीन ने रोगियों का उपचार किया।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने ग्रामीणों से बीमारों के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने एसडीएम को गांव से लगे चीनी मिल के आसवनी प्लांट से क्षेत्र का वातावरण दूषित होने की बात कही। एसडीएम ने प्रदूषण विभाग की टीम से जांच कराने, सफाई और कीटनाशक का छिड़काव आदि कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव खलीलपुर में भी ग्रामीणों के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष शिविर लगाकर 144 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पानी के नमूने भी लिए गए।
....
टीम ने लिए नमूने
नजीबाबाद। पीएचसी प्रभारी डॉ.जुबैर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 413 मरीजों का उपचार किया। मलेरिया प्रभारी आशुतोष शर्मा, संक्रामक रोग प्रभारी अली शाकिर और आईओ कुमार सिंह ने डेंगू के 17, मलेरिया और टाइफाइड के 128 मरीजों के नमूने जांच को लिए। स्वास्थ्य विभाग ने पानी की जांच के लिए भी नमूने लिए।
वर्जन...
मौसम परिवर्तन के साथ ग्रामीण वायरल आदि से पीड़ित हैं। जांच नमूने लिए गए हैं। बेहतर चिकित्सा के लिए व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। गांव में गंदगी है। सफाई के संबंध में भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

- विजय गोयल, सीएमओ बिजनौर

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में जांच को पानी के नमूने ले जाती टीम।

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में जांच को पानी के नमूने ले जाती टीम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा क्षेत्र में प्रदूषण के संबंध में भ्रमण करते एसडीएम।

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा क्षेत्र में प्रदूषण के संबंध में भ्रमण करते एसडीएम।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते एसडीएम।

नजीबाबाद के गांव चंदनपुरा में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते एसडीएम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed