{"_id":"5ebd7bf18ebc3e904c798bbf","slug":"health-department-s-eye-on-the-family-of-the-deceased-dhampur-news-mrt481798514","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के परिजनों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका के परिजनों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
विज्ञापन

धामपुर। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मोहल्ला बंदूकचियान में बुधवार को चांदपुर से आई मृतका के परिजनों पर नजर है। जल्द ही परिजनों का थर्मल स्क्रीनिंग परीक्षण कराया जाएगा। जिस परिवार में चांदपुर से आई बीमार महिला की मौत हुई है। यदि परीक्षण में कोई संक्रमित लक्षण पाया जाता है तो उनके सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीम ने बुधवार को भी मृतक महिला के घर पर जाकर जांच का प्रयास किया गया था। पर वहां पर मृतका के परिवार के लोगों ने कुछ ठोस जानकारी नहीं दी थी। वह चांदपुर में किस मोहल्ला में रहकर उपचार करा रही थी। किसी ने जानकारी नहीं दी। शुक्रवार को टीम भेजकर मृतक महिला के परिवार के सदस्यों का थर्मल परीक्षण कराया जाएगा।
उधर लोग भी मृतका के परिजनों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि मृतक महिला कोरोना संक्रमित तो नहीं थी। वह चांदपुर में अपने दामाद के यहां पर रहती थी। उसका दामाद चार दिन पहले की चांदपुर से उसे धामपुर में छोड़ कर गया था। चांदपुर में जिले के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की मौत को स्वाभाविक माना गया है।