फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health department on alert mode to stop the path of third wave

तीसरी लहर की राह रोकने को अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health department on alert mode to stop the path of third wave
तीसरी लहर की राह रोकने को अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की राह रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ब्लॉक वार रेपिड रिस्पांस टीम तैयार करने में जुट गया है। ये टीम कहीं से भी संक्रमित मिलने या किसी की हालत बिगड़ने की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचेगी और संक्रमितों के नमूने लेने, संक्रमितों को अस्पताल लाकर भर्ती कराकर उनका पूर्व विवरण तलाशेंगे। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यहां आने वालों की जांच कराई जाएगी। डेल्टा प्लस के नाम से पहचानी जाने वाली कोरोना संक्रमण की तीसरी राह रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाकर अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखने का दावा किया जा रहा है। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल ने बताया कि दूसरे जिलों एवं राज्यों तथा प्रदेशों से आने वाले हर व्यक्ति की जांच कराई जाएगी। कोरोना के लक्षण मिलने पर उसके नमूने लेने की स्वास्थ्य टीमों को हिदायत दी गई है। यदि कोई यात्री संक्रमित मिला तो फिर उसके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिग कर पता लगाया जाएगा कि कहीं वह डेटा प्लस वैरिएंट के कारण तो संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन

ब्लॉक वार तैयार हो रही रेपिड रेस्पांस टीम
सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक वार रेपिड रेस्पांस टीम तैयार जा रही है। ये टीम कहीं से भी संक्रमित मिलने या किसी की हालत बिगड़ने की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचेगी। टीम में संक्रमितों के नमूने लेने, संक्रमितों को अस्पताल लाकर भर्ती कराने एवं उनका पूर्व विवरण तलाशने में माहिर लोग ही रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों तथा बस अड्डों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए स्टेशन प्रभारियों से संपर्क किया गया है कि बाहर से आने वाला कोई भी यात्री संक्रमित मिला तो उसके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। वर्तमान में सामान्य लोगों के नमूने प्रतिदिन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed