फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Head Jail Warder and seven policemen will be honored

हेड जेल वार्डर व सात पुलिस वाले होंगे सम्मानित

Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Head Jail Warder and seven policemen will be honored
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी आसिफ। - फोटो : BIJNOR
हेड जेल वार्डर व सात पुलिस वाले होंगे सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए जेल के हेड जेल वार्डर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा एक इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस वालों को उत्कृष्ट पदक से नवाजा जाएगा। जेल अधीक्षक व एसपी यह सम्मान देंगे।
जेल में 2015 से तैैनात हेड जेल वार्डर आसिफ बंदियों के बीच बैरक में कोई विवाद नहीं होने देते। छोटा-मोटा कोई विवाद होने पर उसे दूर कराते हैं। उनके अच्छे कार्य को देख जेल प्रशासन की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई। पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं की ओर से आसिफ को प्रशंसा चिह्न देने की घोषणा की गई। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह के मुताबिक आसिफ को अब राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

इनके अलावा शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जर्रार हुसैन को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। जर्रार हुसैन को स्वाधीनता दिवस पर 2015 में सराहनीय सेवा मेडल, 26 जनवरी 2016 को डीजीपी प्रशंसा चिह्न सिल्वर, 2017 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल वीरता के लिए, 26 जनवरी 2018 में डीजीपी गोल्ड प्रशंसा चिह्न, 15 अगस्त 2019 को गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट मेडल मिल चुका है। इनके अलावा शहर कोतवाल राधेश्याम को उत्कृष्ट सेवा पदक, नजीबाबाद कोतवाली के एसएसआई राजीव चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा जगदीश कुमार सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, चुनाव सेल प्रभारी सत्येंद्र अरोड़ा को उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी की पेशी में तैनात मुख्य आरक्षी राजेश कुमार शर्मा व शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी रामेंद कुमार शर्मा को अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाएगा।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी जर्रार हुसैन।

सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी जर्रार हुसैन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed