फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Head constable flirts with female constable, suspended

Bijnor News: महिला सिपाही के साथ हेड कांस्टेबल ने किया प्रेमालाप, निलंबित

Wed, 11 Feb 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Head constable flirts with female constable, suspended
रेहड़। रेहड़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के बीच प्रेमालाप की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रही है। अश्लील वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही करीब दो सालों से बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हैं। महिला सिपाही अपने पति के साथ रेहड़ थाने के आवासीय परिसर में रहती है जबकि हेड कांस्टेबल की पत्नी किसी दूसरे थाने के आवासीय परिसर में रहती है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले पुलिस के ग्रुप पर सात अश्लील वीडियो पोस्ट किए गए जोकि देखते ही देखते ही वायरल हो गए। हालांकि बाद में ये वीडियो पुलिस के ग्रुप से निकलकर आम लोगों तक पहुंच गए। मामला एसपी तक पहुंचा तो सीओ अफजलगढ़ को मामले की जांच सौंपी गई। जांच में सामने आया कि वीडियो में प्रेमालाप करने वाला हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही थाना रेहड़ में तैनात हैं। इसके बाद एसपी अभिषेक झा ने दोनों को निलंबित कर दिया। उधर सूत्रों का कहना है कि हेड कांस्टेबल की पत्नी काफी दिनों से उस पर शक करती थी। रेहड़ से पूर्व भी दोनों अन्य कई थानों में साथ साथ तैनात रह चुके हैं। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दोनों को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed