{"_id":"66a5614c4b2faed1220ec0a4","slug":"he-stole-the-thing-ate-sweets-with-lassi-and-escaped-with-ease-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-127692-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोरी की, लस्सी संग खाई मिठाई और इत्मीनान से हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोरी की, लस्सी संग खाई मिठाई और इत्मीनान से हुए फरार
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। पेट की भूख और स्वाद का लुत्फ भी अजीब है..फिर चाहे चोर ही क्यों ना हो। चंदक में चोरी की वारदात को इत्मीनान से अंजाम दिया गया। सिर्फ चोरी ही नहीं की बल्कि तीन गिलास लस्सी और मिठाई भी चोर खा गए। पेट की भूख मिटाकर दुकान से चोर फरार हुए। मिठाई की दो दुकानों से चोरों ने गल्ले से हजारों की नकदी चोरी की है। हालांकि चोरी का केस दुकानदारों ने दर्ज नहीं कराया है।
चोर और बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अभी तीन दिन पहले चंदक चौकी क्षेत्र, किरतपुर थाना क्षेत्र और मंडावर थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। अभी उक्त लूट की वारदातों का खुलासा भी नहीं हुआ कि चंदक में दो दुकानों में चोरी हो गई। शुक्रवार की देर रात चंदक पुलिस चौकी के ठीक सामने अग्रवाल स्वीट सेंटर और बब्लू की दुकान में छत के रास्ते चोर घुसे। जिनके गल्लों में फुटकर सिक्कों के रूप में रखी नकदी ले गए। फ्रिज खोलकर इन्होंने तीन गिलास लस्सी पी और मिठाई भी खाई। सुबह दुकान खोलने पर गल्ले खाली मिले और लस्सी के तीन गिलास खाली रखे हुए थे। इस चोरी के बाद
मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान दिखी। बता दें कि लूट की वारदातों के खुलासे को लेकर पुलिस की कई टीमों ने दिन रात चंदक चौकी और आस पास में डेरा डाल रखा है। चंदक चौकी क्षेत्र में लूट और चोरी की वारदातों का सिलसिला लंबा है। 27 जून की रात चंदक के पास थाना हल्दौर के खारी निवासी रेत व्यापारी रियाज से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने नगदी के साथ मोबाइल फोन भी लूट लिया था। उक्त मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद एक दूधिया से भी मारपीट करते हुए लूट को अंजाम दिया गया था। किसानों के नलकूपों से चोरी की फेहरिस्त भी लंबी है।
विज्ञापन
उधर लूट की वारदातों के खुलासे में लगी पुलिस टीमों की ओर से अब तक की गई कार्रवाई को लेकर एसपी अभिषेक झा भी शनिवार को चंदक पहुंचे। जिन्होंने अब तक किए गए कार्य की समीक्षा के साथ ही लूट की वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।