फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haryana police raided in Bijnor four accused arrested including bullion trader

बिजनौर : हरियाणा पुलिस की मंडावली में ताबड़तोड़ दबिश, सराफा कारोबारियों सहित चार आरोपी दबोचे

Tue, 22 Feb 2022 07:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Feb 2022 07:45 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को बिजनौर में ताबड़तोड़ दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने कारोबारियों सहित चार आरोपी को दबोचा है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana police raided in Bijnor four accused arrested including bullion trader
पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुरुक्षेत्र हरियाणा से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस ने बिजनौर के मंडावली में ताबड़तोड़ छापामारी की। मंडावली के सराफा कारोबारियों सहित चार को हरियाणा पुलिस हिरासत में लेकर मंडावली थाने में पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करीब एक माह पूर्व सोने के लाखों रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। कुरुक्षेत्र के अपराध निरीक्षक दिनेश राणा, एसआई हरपाल सिंह के नेतृत्व में एक आरोपी को लेकर हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को मंडावली में छापे मारे। हरियाणा पुलिस ने मंडावली पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में गांवड़ी रोड, टेलीफोन एक्सचेंज से दो सराफा कारोबारियों, एक मेडिकल स्टोर स्वामी और शिव मंदिर क्षेत्र से सराफा कारोबारी के मकान मालिक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए सराफा कारोबारी में एक सराफा कारोबारी नजीबाबाद का बताया गया है। चोरी के मामले में पुलिस मंडावली थाने में चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?
 
उधर, मंडावली थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला हरियाणा पुलिस का है। मंडावली पुलिस ने दबिश में मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed