फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harveli police post to be named after martyr Vineet

शहीद विनीत के नाम पर हो हरेवली पुलिस चौकी का नाम

Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Harveli police post to be named after martyr Vineet
शहीद विनीत के नाम पर हो हरेवली पुलिस चौकी का नाम
विज्ञापन

बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के गांव हरेवली में स्थित पुलिस चौकी का नाम वीर शहीद विनीत कुमार त्यागी के नाम पर होना चाहिए। इसे लेकर ग्रामीण एसपी से मिले और पुलिस चौकी का नामकरण विनीत के नाम पर करने की मांग की।

नजीबाबाद तहसील के मंडावली थाना क्षेत्रांतर्गत गांव हरेवली की ग्राम प्रधान कुसुमलता के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी से मिले और पुलिस चौकी का नाम वीर शहीद विनीत कुमार त्यागी के नाम पर कराने की मांग की। इस दौरान एसपी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात गांव निवासी विनीत कुमार त्यागी दस जून 2021 को शहीद हो गए थे। इसलिए हरेवली पुलिस चौकी विनीत कुमार त्यागी के नाम से होनी चाहिए। ऐसा होने पर उनकी शहादत को सम्मान मिलेगा, जिससे ग्रामीण भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। ग्रामीणों ने एसपी से शीघ्र ही उनकी इस समस्या का निदान कराने की मांग की है। एसपी से मिलने वालों में ग्राम प्रधान कुसुमलता, रामनगर की ग्राम प्रधान उमा देवी, डॉ. राहुल त्यागी, कुनाल त्यागी, मूलचंद, देवेंद्र कुमार, मानवी, शीतल त्यागी, प्रीति त्यागी, शीतल त्यागी, सविता त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed