फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harshit's century helped Yellow XI team win by 114 runs

Bijnor News: हर्षित के शतक की बदौलत येलो इलेविन की टीम 114 रन से जीती

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Harshit's century helped Yellow XI team win by 114 runs
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में ​​खिलाड़ी को सम्मानित करते कोच,स्रोत - फोटो : संवाद
सहारनपुर। हर्षित राणा की शतकीय पारी की बदौलत येलो इलेविन ने ब्लू इलेविन को 114 रन के भारी अंतर से हराया। मौका था श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार से शुरू हुई जूनियर विंटर क्रिकेट लीग का।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे मनोज वर्मा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। ब्लू इलेविन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी येलो इलेविन की पूरी टीम 17.4 ओवर में 161 रन बनाकर ढेर हो गई। इनमें हर्षित राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। ब्लू इलेविन के लिए मनु ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी ब्लू इलेविन की टीम लड़खड़ाकर 8.4 ओवर में मात्र 47 रन पर सिमट गई। इस प्रकार येलो इलेविन ने मुकाबला 114 रन से जीत लिया। येलो इलेविन के लिए अबुजर, अर्णव और सत्यम ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित राणा को चुना गया। उन्हें एकेडमी कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू के द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर रणधीर कपूर, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed