फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Harrow on four bigha wheat

चार बीघा गेहूं पर चला दी हैरो

Mon, 22 Feb 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Harrow on four bigha wheat
नगीना के गांव तेलीपुरा में गेहूं की फसल जोतता किसान। - फोटो : BIJNOR
चार बीघा गेहूं पर चला दी हैरो
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना तहसील के गांव तेलीपुरा निवासी किसान व भाकियू कार्यकर्ता टोनी सिंह ने अपने खेत में खड़ी चार बीघा गेहूं की फसल जोत दी है। टोनी ने कृषि कानूनों और किसानों पर कार्रवाई के विरोध में फसल जोतने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी अन्य किसान भी फसलों को खेत में ही जोतेंगे।
शनिवार को चांदपुर तहसील के गांव कुलचाना निवासी रोहित कुमार ने अपनी छह बीघा गेहूं की फसल नष्ट कर दी थी। इसकी सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। कृषि कानूनों के विरोध और किसानों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में नगीना के गांव तेलीपुरा निवासी टोनी सिंह ने भी अपनी फसल जोतने का एलान किया था। रविवार को टोनी ने अपने खेत में खड़ी गेहूं की चार बीघा फसल हैरो से जोत दी। टोनी ने बताया कि वे दो भाई हैं और घर में 35 बीघा जमीन है। कहा कि किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। ऊपर से अब किसानों पर कृषि कानून भी थोपे जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कुलचाना के किसान ने गेहूं जोते तो उसके घर जाकर पुलिस ने अभद्रता की और मुुकदमा लिखा। इसके विरोध में उन्होंने कल ही फसल जोतने की घोषणा कर दी थी। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में उनके गांव का एक एक किसान अपनी खड़ी फसल में आग लगाने का काम करेगा। वे भारतीय किसान यूनियन के सिपाही हैं और पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

खड़ी फसल नष्ट न करें किसान : दिगंबर
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने वीडियो जारी कर किसानों से अपनी खड़ी फसल नष्ट न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान अपनी खड़ी फसल को आग भी लगा देंगे। लेकिन अभी उन्होेंने इस तरह का कोई आदेश या निर्देश प्राप्त नहीं दिया है। वे किसानों का दर्द समझ सकते हैं, लेकिन किसानों को इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed