फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haridwar, Moradabad bus fares hiked due to route diversion

Bijnor News: रूट डायवर्जन से बसों में बढ़ा हरिद्वार, मुरादाबाद का किराया

Fri, 13 Feb 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Haridwar, Moradabad bus fares hiked due to route diversion
बिजनौर। कांवड़ यात्रा की वजह से जिले में रूट डायवर्जन लागू है। इससे हरिद्वार और मुरादाबाद की दूरी बढ़ गई है, जिसके चलते परिवहन निगम ने दूरी के हिसाब से दोनों जगहों के किराए में बढ़ोतरी की है। किराया और दूसरे बढ़ने से लोग रोडवेज बसों में कम सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन लागू होने से पहले बिजनौर डिपो से हरिद्वार के लिए नजीबाबाद होकर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा था। इस दौरान बिजनौर से हरिद्वार की दूरी 97 किलोमीटर होने पर यात्रियों से 152 रुपये किराया लिया जाता था। अब रूट डायवर्जन होने के बाद बसें मुजफ्फरनगर होकर जा रही है। अब हरिद्वार की दूरी बढ़कर 158 किलोमीटर और किराया 253 रुपये हो गया है। वहीं, मुरादाबाद के लिए बिजनौर से नूरपुर होकर जाने बसों में यात्रियों को 134 रुपये किराया देना पड़ता था। अब काशीपुर होते हुए बिजनौर से मुरादाबाद की दूरी 97 किलोमीटर से 140 किलोमीटर हो गई है। अब यात्रियों को रोडवेज बसों 140 के स्थान पर 193 रुपये देने पड़ रहे हैं। दूरी बढ़ने पर यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। साथ ही किराया में वृद्धि हुई। इसकी वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घटी है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन होने से रोडवेज बसों को कम यात्री मिल रहे हैं। हरिद्वार के किराए में 101 और मुरादाबाद के किराए में 59 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रूट डायवर्जन समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। - अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed